फडौरी गांव में जमीन के विवाद में सात लोग जख्मी हो गए है। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्ष आपस मे पाटीदार है। इनके बीच लगभग 15 डिसमिल जमीन को ले कर पहले से ही विवाद चला आ रहा था। विवाद आज मारपीट में तब्दील हो गया।