औद्योगिक नगरी पीथमपुर की सागौर पुलिस ने मिर्ची बाजार के रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सागौर प्रकाश सरोदे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागौर में मिर्ची बाजार निवासी दिलीप पिता खेम सिंह रघुवंशी अपनी दुकान पर गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहा है।