बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायल का नाम अजीत कुमार यादव है।