मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करने 2 आरोपी सुमित चंद्रा, शानू चंद्रा को गिरफ़्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी सुखदा चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियो से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है।