गोला थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ालोटन वार्ड नंबर दो में बृहस्पतिवार की रात एक किशोर ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। किशोर अपने ननिहाल में रहता था। परिजनों के मुताबिक, वह साथ में पढ़ने वाली किसी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। उससे बात नहीं होने पर वह परेशान था।