मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी इंटर के छात्र ने पेपर छुटने पर की आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम
गांव न्यामू निवासी गुरूप्रीत पुत्र हरप्रीत उर्फ पप्पू 18 वर्ष उत्तराखंड के पिरान कलियर में स्थित ग्राम हद्दीपुर इन्टर कालेज में इंटरमीडिएट का हिन्दी का पेपर देने के लिये मंगलवार को बाईक द्वारा गया था। जहां समय पर न पहुंचने के कारण उसकी परीक्षा छूट गयी थी। जिस पर युवक ने आत्महत्या कर ली और पुलिस को बुधवार को उसका शव पेड से लटका हुआ मिला।