श्रीकरणपुर एसडीएम श्योराम ने प्रशासक के तौर पर नगर पालिका में कार्यभार ग्रहण किया सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने प्रशासक श्योराम को कार्यभार ग्रहण करवाया नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए हैं ऐसे में प्रशासक ने कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया