सासाराम: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर पीके कनोजिया ने सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
सासाराम सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर पीके कनोजिया ने सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में तैनात कई स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश भी दिए गए हैं। पीके कनोजिया ने बताया कि जो भी मरीज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज कराने के लिए आते हैं उनका इलाज बेहतर तरीके से किया जाए।