बिश्रामपुर: सरकारी चापाकल की मरम्मत के नाम पर ₹3 हजार मांगने का आरोप, कनीय अभियंता के खिलाफ डीसी से शिकायत
पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड में पदस्थापित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पर सरकारी चापाकल की मरम्मत के लिए तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। केतात कला गांव निवासी सतीश कुमार चौबे ने उपायुक्त के जन समाधान कार्यक्रम में आवेदन देकर मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदक का आरोप है कि सरकारी चापाकल की मरम्मत