डीग: नगला दांदू में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, खेत में रखा ईंधन व भूसा जलकर हुआ राख
Deeg, Bharatpur | Apr 18, 2026 जिले के गांव नगला दांदू के जंगल क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखा ईंधन तथा भूसा इसकी चपेट में आ गया।