मसूदा: बाड़ी माता धाम पर धूमधाम से मनाई गई गायत्री जयंती, हवन-श्रृंगार कर बांटा गया प्रसाद
Masuda, Ajmer | Jun 25, 2026 प्रमुख शक्तिपीठ बाड़ी माता तीर्थ धाम पर गुरुवार को गायत्री जयंती पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम गुरुवार शाम 4 बजे तक चला।गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र प्रभारी गायत्री चेतना,केंद्र रामगोपाल जोशी बिजयनगर के नेतृत्व में गायत्री माता का श्रृंगार और अभिषेक किया गया।इसके बाद विधिवत हवन किया गया।24 महाशक्तियों की आहुति दी गई।