बिसवां-रेउसा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के अनुसार देबियापुर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को रेउसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।