फतेहपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहू की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, प्रयागराज में पोस्टमार्टम किया गया
फतेहपुर जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह की बहू कोमल उर्फ रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रयागराज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच उनका पोस्टमॉर्टम किया,जिसमें शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया है। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया