जखनिया विकासखंड में लोक निर्माण विभाग की नई सड़क निर्माण योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों में घिरती नजर आ रही है।अति पिछड़े गांव अतरौला और मड़रिया में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। मड़रिया चौहान बस्ती से अतरौला राजभर बस्ती होते हुए संकठा पांडे के दरवाजे तक बनाई जा रही पीडब्ल्यूडी की सड़क का घटिया निर्माण हो रहा है।