शुक्रवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर आदिवासी समुदाय ने दोपहर 12 बजे खोरीमहुआ में आक्रोश महारैली निकाली। जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुरुष और महिलाएं ढोल-नगाड़ा, मांदर और पारंपरिक झंडों के साथ खोरीमहुआ चौक से अनुमंडल मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।