दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से परेशान लोग अब साफ हवा की उम्मीद में देहरादून का रुख कर रहे हैं। प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को सांस, आंखों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन राहत की यह तलाश पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है, क्योंकि देहरादून में भी वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब बना हुआ है।