टिमरनी: टिमरनी समेत जिले में चना-मसूर का उपार्जन शुरू, 28 मई तक होगी खरीदी
Timarni, Harda | Mar 30, 2026 जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर है। टिमरनी सहित पूरे हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर की खरीदी आज 30 मार्च से शुरू हो गई है, जो 28 मई तक जारी रहेगी। आज 30 मार्च शाम 6 बजे कृषि विभाग के उप संचालक जे. एल. कास्दे के अनुसार, मंडी और उपमंडी परिसरों में उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।