अजयगढ में अवैध शराब के सौदागरों पर आबकारी विभाग का काल बनकर टूटा है अमला! कलेक्टर ऊषा परमार के हंटर और जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में टीम ने ग्राम पिस्टा में दबिश देकर भारी मात्रा में यूपी की अवैध शराब जब्त की है। आज दिन सोमवार दिनाँक 22 दिसम्बर को जब अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाया, तो अंदर अलग-अलग ब्रांड्स की देशी-विदेशी शराब का जखीरा मिला।