शुजालपुर: शुजालपुर में सिख समाज ने मनाया वैसाखी पर्व, गुरुद्वारा परिसर में बदला गया निशान साहिब का चोला
शुजालपुर के पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में मंगलवार को वैसाखी पर्व और खालसा पंथ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों से सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। सिख समाज ने 1699 में गुरु गोबिंद सिंह द्वारा की गई खालसा पंथ की स्थापना और 'पंच प्यारों' की परंपरा को याद किया।श्री अखंड पाठ साहिब की हुई पूर्णाहूति