लवकुशनगर: डॉ. एसपी शाक्यवार की लवकुशनगर में वापसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर संभालेंगे जिम्मेदारी
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 16, 2026
मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले डॉ. एसपी शाक्यवार का एक बार फिर लवकुशनगर स्थानांतरण हो गया है। पन्ना जिले में करीब एक वर्ष तक सेवाएं देने के बाद अब उन्हें मेडिकल ऑफिसर के रूप में पुनः लवकुशनगर भेजा गया है।