लोहरदगा: मधुबन टोली के वार्ड 22 व 23 में स्वीप का डोर-टू-डोर अभियान, मतदाताओं को 23 फरवरी को मतदान के लिए किया जागरूक
नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे वार्ड संख्या 22 एवं 23, मधुबन टोली, लोहरदगा में विशेष डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आगामी मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करना तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था।