गिरिडीह: विश्व पर्यावरण दिवस पर जपीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत केन्द्र, गिरिडीह के द्वारा जपीपी इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, गादीश्रीरामपुर, में सहयोग फाउन्डेशन के सहयोग से शुक्रवार को 9 बजे विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के फाउन्डर. जय प्रकाश पाण्डेय के द्वारा किया गया। मंच का संचालन स्कूल के प्रशिक्षक रंजन कुमार के द्वारा किया गया।