तिल्दा: तिल्दा रोड पर तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपति हुए गंभीर रूप से घायल
Tilda, Raipur | Jan 20, 2024 तिल्दा रोड में लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG 04 NH 5706 को टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सिडेंट के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व बाइक सवार बुजुर्ग दूर सड़क किनारे जा गिरे, जिससे दंपति बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।