तिल्दा: तिल्दा के स्पंज आयरन चोरी में मामले में समगना समेत 4 शातिर आरोपियों को पुलिस अबतक नहीं कर पाई गिरफ्तारी
Tilda, Raipur | Jan 18, 2024 राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में स्पंज आयरन चोरी मामले के सरगना समेत 4 शातिर आरोपियों को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 15 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली नजर आ रहे है। गैंग के सरगना मनोज सपहा उर्फ मनोज बंगाली, उमेश कबाड़ी और पप्पू कबाड़ी समेत बाबू खान इस मामले के खुलासे के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस गैंग के सरगनाओं को अब तक पकड़ नहीं पाई है