तराना: श्रावण की तैयारियाँ अंतिम चरण में, तराना में प्रशासन और संत समाज ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Tarana, Ujjain | Jul 27, 2026 सोमवार शाम 6 बजे श्रावण मास की सवारी की तैयारियाँ नगर में अंतिम चरण में हैं। परम पूज्य श्री महंत मोहन भारती जी और श्री महंत ओम भारती जी महाराज के सान्निध्य में प्रशासन ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम, एसडीओपी, सीएमओ सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सवारियों की सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा हुई।