तरबगंज: वजीरगंज थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर घाट कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज
वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट कस्बे में गुरुवार को दोपहर एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक जोगिंदर व साथी किशोर करन निवासी गौहानी थाना तरबगंज घायल हो गए।जिन्हें एम्बुलेंस से तरबगंज सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया गया। वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना है।