मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति और बच्चों को मारी टक्कर, सभी घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र निवासी विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों को बाइक से लेकर सोरिख ससुराल जा रहे थे। तभी परोख के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।