सांगानेर: जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में बीती रात एक बेकाबू कार पलटने से होटल मालिक की हुई मौत, अन्य साथियों ने कूदकर बचाई जान
जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में बीती रात एक बेकाबू कार के पलटने से होटल मालिक की मौत का मामला सामने आया है। वहीं कार में मौजूद अन्य युवकों ने खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया- हादसे में सुरेंद्र सिंह शेखावत निवासी पलसाना सीकर की मौत हुई है।