ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. घटना देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव की है. सोमवार की रात्रि 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुरका गांव निवासी गुड्डू साव के दस वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपने घर के पास साइकल लेकर खड़ा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया.