बरेली: कैंट क्षेत्र में जमीन विवाद पर ताऊ व परिजनों ने पिता-पुत्र को पीटा, लोहे की रॉड से किया वार, जान से मारने की धमकी
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम चौबारी में भूमि मुआवज़े को लेकर विवाद के दौरान प्रेमपाल सिंह व उसके परिजनों ने जितेंद्र पाल सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहे मोहित व अनुज को भी पीटा गया। तीनों घायल हुए। पीड़ितों ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।