गिरिडीह: शीतलपुर पांडेडीह निवासी दो युवक खंडोली घूमने के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर पांडेडीह निवासी दो युवक खंडोली घूमने के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को 10 बजे एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।वहीं एक को शुक्रवार रात में ही धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बिट्टू कुमार , पिता टेढ़ा दास तथा मुकेश कुमार , पिता बचु दास के रूप में हुई है।