रूपवास उपखंड के रुदावल थाना अंतर्गत गांव नरौली में आपसी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में कई जने घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में सभी घायलों को रुदावल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल रुदावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।