अररिया: प्रतिबंधित शराब परिवहन का मामला प्रमाणित होने पर शराब तस्कर को मिली 5 वर्ष सश्रम कारावास की सज़ा
Araria, Araria | Mar 6, 2024 प्रतिबंधित शराब परिवहन का मामला प्रमाणित होने पर अररिया व्यवहार न्यायालय के उत्पाद स्पेशल जज-2 संतोष कुमार गुप्ता ने बुधवार को मधुबनी जिला के लखनोर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवे सिंहपुर गांव के वार्ड संख्या 10 के रहनेवाले गणेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र चालक प्रवीण कुमार यादव को 5 वर्ष सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है।