अररिया: उत्पाद थाने में दर्ज मामले में विदेशी शराब परिवहन के दोषी को सुनाई गई 5 साल सश्रम कारावास व ₹1 लाख जुर्माने की सजा
Araria, Araria | Mar 6, 2024 विशेष न्यायालय एक्साइज कोर्ट संख्या-द्वितीय संतोष कुमार गुप्ता की न्यायालय ने विदेशी शराब परिवहन को लेकर उत्पाद थाने में दर्ज मामले में दोषी को 5 साल सश्रम कारावास व ₹1 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं जुर्माने की राशि अदा न करने पर दोषी को 6 महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।