अररिया: भगवानपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 6, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल युवक भगवानपुर पंचायत के एनुअल के पुत्र मोहम्मद साकिब बताई जा रहे हैं.