धरमपुरी: मंडी प्रांगण से निकला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने मुख्य मार्गों से कदमताल करते हुए किया पुष्प वर्षा से स्वागत
धरमपुरी नगर में शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवक एक साथ कदमताल करते हुए नगर के सड़क मार्गों से गुजरे जिनके ऊपर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पथ संचलन के पूर्व मंडी प्रांगण में स्वयंसेवक एकत्रित हुए बौद्धिक के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन शुरू हुआ।