इंदौर: गोल चौराहे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की हुई मौत; ईद पर परिजनों से मिलने गई थी मृतका, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Indore, Indore | Apr 1, 2025 मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें बी हो रही है। ताजा मामला इंदौर शहर का है जहां एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई।