इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की, वक्फ बोर्ड बिल के विरोध पर दिया जवाब
Indore, Indore | Mar 31, 2025 इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में वक्फ बिल के विरोध को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फेडरल सिस्टम का मजाक बनाया और न्यायपालिका को मजबूत करने का काम हम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा न्यायालय के दायरे को बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण के आधार पर झूठ बोल रही है।