फिरोज़ाबाद: पुलिस ने टापा कला इलाके में स्थित खाली प्लॉट में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस की टीम ने गुरुवार की सुबह टापा कला इलाके में स्थित खाली प्लॉट में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से धारा सिंह और प्रताप नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही 245 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।