मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा को सरकारी विज्ञापन से ढकने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | May 20, 2025 जिला कांग्रेस कमेटी आर.टी.आई. विभाग के जिला चेयरमैन राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मांग की गई कि मैदागिन चौराहे पर स्थित भारत रत्न व संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा को सरकारी विज्ञापन के होर्डिंग द्वारा ढक दिया गया है।