जौनपुर: समोपुर खुर्द गांव में सोते समय युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपने घर में सो रहे 32 वर्षीय राकेश गौतम पर दो बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें नींद से जगाया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल की मुठिया से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया