उज्जैन शहर: नीलगंगा थाना पुलिस ने दुर्लभ सांप "रेड सैंड बोआ" तस्करी का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
उज्जैन में नीलगंगा थाना पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर दुर्लभ संरक्षित प्रजाति के सांप “रेड सैंड बोआ” की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रेड सैंड बोआ बरामद किया। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि यह सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है और इसकी खरीद-फरोख्त पूरी तरह अवैध है