गौरिहार: सरबई में भीषण गर्मी, महीनों से खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत सरबई में कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सुंदर गुप्ता के सामने, पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पास और प्रतापपुर रोड नहर किनारे लगे हैंडपंप बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने सोमवार की शाम 5 बजे आरोप लगाया है कि पीएचई विभाग को सूचना देने के बावजूद केवल खानापूर्ति की जा रही है।