कटंगी: वन विभाग के दखल के बाद बिछवा-हीरापुर सड़क का निर्माण रुका, बारिश में ग्रामीण परेशान
विधानसभा क्षेत्र कटंगी के ग्राम बिछवा से हीरापुर चांदाडोह के बीच बनने वाली 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य वन विभाग के दखल के कारण बीच में ही रुक गया है। सड़क स्वीकृत हुए कई माह बीत चुके हैं और विधायक द्वारा भूमिपूजन भी हो चुका है, लेकिन निर्माण शुरू न होने से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।