आंवला: आंवला तहसील क्षेत्र में घने कोहरे के कारण यातायात थमा, सड़कों पर रेंगते वाहन, लोगों को हुई परेशानी
Aonla, Bareilly | Dec 11, 2025 आंवला में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कम दृश्यता के चलते सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई, जिससे चालकों और यात्रियों को परेशानी हुई।सुबह स्कूल जाने के समय कोहरा सबसे घना था। इस वजह से स्कूली बसों और अन्य वाहनों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।