बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर सोनपुर, पानी टंकी आदि स्थानों पर आयोजित भंडारे में भाग लिया
3 जून मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सदर विधायक पलटू राम ने सोनपुर पानी टंकी घास मंडी एवं नगर की विभिन्न स्थानों पर ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के भंडारे में भाग लेकर पूजन कर क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ भक्ति भावना को दर्शाता है बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।