बांसवाड़ा: वन रक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता को भेजा गया जेल, एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश
राजस्थान में वर्ष 2024 में आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में एसओजी ने 11 दिन पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी कांग्रेस के पूर्व पार्षद नरेशदेव सारण को बांसवाड़ा न्यायालय में मंगलवार दोपहर 3 बजे पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। एसओजी की टीम ने गत 22 मार्च को वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले ।