फतेहपुर: हुसैनगंज के चक पिहानी में खेत गए किसान को जहरीले सर्प ने काटा, अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत में हुई मौत
चक पिहानी गांव निवासी स्व0 शीतल का पुत्र रामकुमार खेतो में काम कर रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।