दीपावली का पर्व सिकंदरपुर वैश्य थाना में बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। थाना परिसर को फूलों, झालरों और दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और मिलजुलकर पटाखे चलाए। दीपावली के इस अवसर पर थाने में सौहार्द, उत्साह और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।