डोमचांच: डोमचांच के मसमोहना में नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर चालू, ग्रामीणों को मिली राहत
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसमोहना गांव में खराब ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट का समाधान हो गया। राधा-कृष्ण मंदिर के समीप नए 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कोडरमा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने शनिवार को 12 बजे फीता काटकर किया।ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर के खराब होने से चार दिनों से पूरे गांव में बिजली बाधित थी।